लाइव न्यूज़ :

नगालैंड के जिलों में नहीं है पर्यटन कार्यालय, समिति ने विभाग की खिंचाई की

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:47 IST

Open in App

कोहिमा, 27 नवंबर वार्षिक हॉर्नबिल उत्सव में भले ही बड़ी संख्या में घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन इसका आयोजन करने को लेकर ख्यातिप्राप्त नगालैंड पर्यटन विभाग का कोहिमा को छोड़कर इस पूर्वोत्तर राज्य के 12 जिलों में से किसी में भी पूर्ण विकसित कार्यालय नहीं हैं।

नगालैंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया। शुक्रवार को समाप्त हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यह रिपोर्ट पेश की गयी।

समिति ने इस बात पर अफसोस जताया कि चार दशक से अस्तित्व में रहने के बाद भी पर्यटन विभाग का नगालैंड के जिलों में अब तक पूर्ण विकसित एवं क्रियाशील कार्यालय नहीं हैं जबकि यह राज्य पहाड़ों, घाटियों, जंगलों और विभिन्न जनजातियों समेत विविध प्राकृतिक सुषमा से समृद्ध है।

रिपोर्ट में विभाग के अधिकारियों के हवाले से कहा गया है, ‘‘फिलहाल विभाग ने सभी जिलों में पर्यटन अधिकारी तैनात तो किये हैं लेकिन वहां हमारे उपयुक्त कार्यालय नहीं हैं। हम जिलों में स्थायी कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव रख रहे हैं।’’

विधानसभा की समिति ने इन अधिकारियों से पूछा था कि जिलों में क्रियाशील कार्यालय स्थापित किये बगैर पर्यटन को कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है।

हॉर्नबिल उत्सव में 2016 में 1.12 लाख और 2019 में 2.82 लाख पर्यटक पहुंचे थे। पिछले साल कोविड के चलते इसका डिजिटल आयोजन किया गया था। इस उत्सव में नगा जनजातियों की संस्कृति, धरोहर, खाद्य एवं रीति-रिवाजों का प्रदर्शन किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो