लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी से लोगों को खास राहत नहीं

By भाषा | Updated: January 20, 2021 13:59 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 जनवरी कश्मीर घाटी में बुधवार को भी लोगों को कड़ाके की सर्दी से कुछ खास राहत नहीं मिल पाई क्योंकि कई हिस्सों में तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मंगलवार रात शहर में दर्ज न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम था।

उत्तरी कश्मीर के मशहूर स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान मंगलवार रात 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सोमवार रात यहां तापमान शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।

पर्यटन स्थल पहलगाम में भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है और यहां तापमान शून्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं काजीगुंड जम्मू-कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा और यहां तापमान शून्य से 8.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे जबकि दक्षिणी कश्मीर के कोकरनाग में तापमान शून्य से 7.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कड़ाके की सर्दी की वजह से घाटी के कई जलाशयों की सतहें जम गई हैं। श्रीनगर और घाटी के अन्य हिस्सों में कई मार्गों पर बर्फ की मोटी परत बिछी हुई है, जिससे यातायात प्रभावित है। हल्की धूप की वजह से घाटी की स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि 22 जनवरी से कुछ दिन तक केंद्र शासित प्रदेश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रभावित रहेगा।

कश्मीर अभी चिल्लई-कलां की चपेट में है। यह 40 दिन की अवधि है, जिसमें कड़ाके की सर्दी पड़ती है और घाटी शीत लहर की चपेट में होती है तथा तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है। ऐसी स्थिति में यहां के जलाशयों और जल पाइपलाइन में पानी जमने लगता है। वहीं इस अवधि में बर्फबारी की संभावना खास तौर पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्वाधिक होती है। चिल्लई कलां 31 जनवरी को खत्म होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां