लाइव न्यूज़ :

गुजरात में टीकों की कोई कमी नहीं है, केंद्र पर्याप्त आपूर्ति कर रहा: अधिकारी

By भाषा | Updated: July 12, 2021 14:58 IST

Open in App

गुजरात, 12 जुलाई गुजरात सरकार के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि राज्य की जनता के कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र से अब तक कोविड रोधी टीके की ‘पर्याप्त’ खुराक मिली हैं और राज्य के पास अभी टीके की करीब सात लाख खुराक और है।

अधिकारियों ने विश्वास जताया कि राज्य के सभी पात्र लोगों को इस साल के अंत तक टीका लगा दिया जाएगा।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. नयन जानी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि राज्य की मांग और आवश्यकता के अनुरूप गुजरात सरकार को कोविड-19 रोधी टीके ‘कोवैक्सीन’ और ‘कोविशील्ड’ की अब तक करीब 2.8 करोड़ खुराक मिली हैं।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गुजरात में 18 वर्ष से अधिक उम्र के करीब 4.8 करोड़ लोग हैं, इनमें से करीब 2.15 करोड़ लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है तथा 63.40 लाख लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।

जानी ने बताया, ‘‘हमें अब तक करीब 2.8 करोड़ खुराक मिली हैं, जिनकी खपत हो चुकी है। टीकों की आपूर्ति की कोई कमी नहीं है। हमें नियमित अंतराल पर हमारी जरूरत के मुताबिक टीकों की खुराक मिल रही हैं। वर्तमान में हम प्रतिदिन करीब तीन लाख लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं, जिसका मतलब है प्रतिमाह करीब 70 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि इस रफ्तार से टीकाकरण होने से दिसंबर अंत से पहले तक राज्य की पूरी पात्र आबादी को टीका लगा दिया जाएगा।

आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, गुजरात की टीके के लिहाज से पात्र आबादी के पूर्ण टीकाकरण के लिए राज्य को कुल 9.6 करोड़ खुराक की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर