लाइव न्यूज़ :

देश के किसी भी राज्य में कोविड-19 टीकों की कमी नहीं है: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: March 11, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 मार्च केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि देश के किसी राज्य में कोविड-19 टीकों की कमी नहीं है।

कोविड-19 टीकों की कमी होने के राजस्थान सरकार के दावे के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि केन्द्र सरकार सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में टीकों की उपलब्धता और उनके इस्तेमाल पर दैनिक आधार पर नियमित रूप से नजर रखे हुए है।

उन्होंने कहा कि हर रोज सुबह को टीकों की उपलब्धता की समीक्षा की जाती है।

भूषण ने कहा, ''कोविड-19 टीकों के इस्तेमाल और खपत के बारे में राज्यों की ओर से डाटा प्रदान किया जाता है। केन्द्र सरकार लोगों को टीके नहीं लगाती। वह केवल सरकारी केन्द्रों में निशुल्क टीके उपलब्ध कराती है और निजी स्वास्थ्य केन्द्रों में टीकों के दाम तय करती है।''

उन्होंने कहा, ''आज हुई दैनिक समीक्षा बैठक में पेश किये गए आंकड़ों के अनुसार और यहां तक की तीन दिन पहले हुई बैठकों में भी देश के किसी राज्य में कोविड-19 टीकों की कमी होने की बात सामने नहीं आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस