लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं, त्रिपुरा एवं मणिपुर से हो रही आपूर्ति: मंत्री

By भाषा | Updated: July 30, 2021 11:18 IST

Open in App

आइजोल, 30 अप्रैल मिजोरम के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री के. लालरिनलियाना ने कहा है कि असम की बराक घाटी के लोगों द्वारा ‘‘आर्थिक नाकेबंदी’’ से मिजोरम में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पहले के समान बुरी तरह से प्रभावित नहीं होगी क्योंकि राज्य सरकार ने दो अन्य पड़ोसी राज्यों से तेल, रसोई गैस (एलपीजी) तथा चावल जैसी अन्य वस्तुएं मंगवाना शुरू कर दिया है।

असम के अलावा मिजोरम की सीमा मणिपुर (95 किमी) तथा त्रिपुरा (66 किमी) से भी लगती है।

लालरिनलियाना ने कहा कि राज्य सरकार ने त्रिपुरा से पेट्रोल और डीजल बुधवार से ही मंगवाना शुरू कर दिया है। उन्होंने पीटीआई-भाषा को बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘त्रिपुरा से तेल के कुछ टैंकर शुक्रवार को आइजोल आ सकते हैं। अगरतला से एलपीजी लाने के लिए हम शुक्रवार को चार ट्रक और तेल के सात टैंकर अगरतला के लिए रवाना करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि मिजोरम सरकार ने त्रिपुरा के भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधिकारियों के साथ समझौता किया है जिसके तहत वहां से चावल राज्य में भेजा जाएगा।

लालरिनलियाना ने बताया, ‘‘अभी हमारे पास कम से कम तीन महीने के लिए चावल का पर्याप्त भंडार है। अन्य आवश्यक वस्तुएं भी लाई जा रही हैं और त्रिपुरा से कुछ व्यापारी मिजोरम आ चुके हैं।’’ उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तुएं खासकर एलपीजी और ईंधन की आपूर्ति के लिए राज्य सरकार की मणिपुर सरकार से बात चल रही है। मिजोरम में अभी कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है।

मंत्री ने बताया कि पड़ोसी असम से आपूर्ति बंद होने के बावजूद राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कमी की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि मिजोरम में किसी तरह का बंद नहीं है इसलिए भारी ट्रक और अन्य वाहन असम की ओर निर्बाध रूप से जा रहे हैं। हालांकि असम की ओर से राज्य में बीते दो दिन से किसी वाहन ने प्रवेश नहीं किया है।

इससे पहले, बुधवार को मिजोरम सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर असम में राष्ट्रीय राजमार्ग 306 पर आर्थिक नाकेबंदी हटाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की थी। यह राष्ट्रीय राजमार्ग मिजोरम को असम के सिलचर के जरिए बाकी के देश से जोड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग