लाइव न्यूज़ :

उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी कार्याकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं: मुरुगन

By भाषा | Updated: March 15, 2021 14:14 IST

Open in App

कोयंबटूर (तमिलनाडु) 15 मार्च तमिलनाडु की भाजपा इकाई के प्रमुख एल मुरुगन ने सोमवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुने गए उम्मीदवारों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है क्योंकि उनके कार्यकर्ता अनुशासित हैं।

पी श्रवणन को मदुरै उत्तर विधानसभा सीट से टिकट देने को लेकर पार्टी में नाराजगी के सवाल पर मुरुगन ने हवाईअड्डा पर पत्रकारों से कहा कि कार्यकर्ताओं ने विचारधारा और अनुशासन का पालन करते हुए, पार्टी नेतृत्व द्वारा लिए गए निर्णय का हमेशा समर्थन किया है।

मुरुगन ने कहा, ‘‘ पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है और वे अनुशासित हैं। कई बार, पृष्ठभूमि, ताकत और राजनीतिक कार्य को देखकर उम्मीदवार का चयन किया जाता है।

मुरुगन ने बताया कि भाजपा 17 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है और तीन अन्य उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक नीत राजग का तमिलनाडु में सत्ता में आना तय है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु में भाजपा के लिए प्रचार शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता यहां रैलियां करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया