लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं: के एस ईश्वरप्पा

By भाषा | Updated: April 3, 2021 17:22 IST

Open in App

शिवमोगा (कर्नाटक), तीन अप्रैल कर्नाटक में वरिष्ठ मंत्री के एस ईश्वरप्पा ने राज्यपाल को लिखे अपने पत्र को प्रशासनिक मामलों से जुड़ा हुआ बताते हुए शनिवार को कहा कि बी एस येदियुरप्पा का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धरमैया मुख्यमंत्री बनने का दिवास्वप्न देख रहे हैं और येदियुरप्पा से इस्तीफे की मांग कर रहे है।

ईश्वरप्पा ने हाल में राज्यपाल से येदियुरप्पा की शिकायत करते हुए कहा था कि वह सीधे तौर पर उनके विभाग के मामलों में दखल दे रहे हैं। इसके बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की।

उन्होंने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने और राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने को लेकर सिफारिश करने का आग्रह किया था।

ईश्वरप्पा ने कहा, ‘‘ सिद्धरमैया को मुख्यमंत्री बनने की जल्दी है जबकि लोगों ने उन्हें खारिज कर दिया। चामुंडेश्वरी (विधानसभा क्षेत्र में 2018 में) में हार का सामना करना पड़ा और वह मुख्यमंत्री पद भी गंवा बैठे। वह दिवास्वप्न देख रहे हैं कि अगर येदियुरप्पा ने इस्तीफा दिया तो वह मुख्यमंत्री बन जाएंगे।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि येदियुरप्पा के इस्तीफे का सवाल ही नहीं है और सिद्धारमैया भ्रम जाल में न रहें।

गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा राज्यपाल वजुभाई वाला से मिले और उन्हें पांच पन्ने का पत्र सौंपा था। इस पत्र में उन्होंने ‘गंभीर चूक और मुख्यमंत्री द्वारा निरंकुश तरीके से प्रशासन चलाए जाने’ के आरोप लगाये हैं।

राज्यपाल के साथ बैठक और पत्र सौंपने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुछ प्रशासकीय मतभेद हैं और उन्हें दूर करने की कोशिश हो रही है। इसके अलावा कुछ भी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल