लाइव न्यूज़ :

कृषि क्षेत्र के खिलाफ प्रतिगामी कदम उठाने का सवाल ही नहीं : राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: December 14, 2020 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर केंद्र द्वारा लाए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध तेज होने के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को जोर देकर कहा कि कृषि क्षेत्र ‘जननी’ है और इसके खिलाफ प्रतिगामी कदम उठाने का सवाल ही नहीं है।

औद्योगिक संगठन फिक्की की आम बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि हाल में कृषि क्षेत्र में किए गए सुधार किसानों के बेहतर हित को ध्यान में रखकर किए गए हैं और सरकार हमेशा चर्चा और संवाद के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र के खिलाफ प्रतिगामी कदम उठाने का सवाल ही नहीं है। हालिया सुधार भारत के किसानों की बेहतरी को ध्यान में रखकर किए गए हैं।’’

सिंह ने कहा, ‘‘ फिर भी हम अपने किसान भाइयों की हमेशा सुनने को तैयार हैं, हम उनकी आशंकाओं को दूर करेंगे और भरोसे के साथ उन्हें वह देंगे जो हम दे सकते हैं। हमारी सरकार हमेशा चर्चा और संवाद के लिए तैयार है।’’

रक्षामंत्री ने कहा कि कृषि वह एक क्षेत्र है जिसने खुद को महामारी के दुष्प्रभाव से बचाया है, बल्कि बेहतर किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे यहां उत्पादन और खरीद बहुत हुआ और सभी गोदाम भरे हुए हैं।’’

गौरतलब है कि केंद्र के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर हजारों किसान दिल्ली की सीमा पर दो सप्ताह से अधिक समय से जमे हुए हैं।

कोरोना वायरस महामारी के असर और देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती के बारे में बोलते हुए सिंह ने कहा कि भारत में मौजूद वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीनों में 35.73 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक है।

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘यह हमारी आर्थिक मजबूती है...कि अप्रैल से अगस्त 2020 के बीच भारत में अबतक का सबसे अधिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है। इस वित्त वर्ष के शुरुआती पांच महीनों में 35.73 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया है जो पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 13 प्रतिशत अधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल