लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में लॉकडाउन का सवाल ही नहीं: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: April 13, 2021 14:29 IST

Open in App

बीदर(कर्नाटक), 13 अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए राज्य में लॉकडाउन लागू करने की संभावना से इनकार करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्होंने भविष्य की कार्रवाई पर फैसला करने के लिए 18 अप्रैल को सर्व दलीय बैठक बलाई है।

येदियुरप्पा ने बीदर में पत्रकारों से कहा, “ लॉकडाउन का सवाल ही नहीं है।”

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि तकनीकी सलाहकार समिति (टीएसी) ने लॉकडाउन की सिफारिश नहीं की।

येदियुरप्पा ने कहा, “ मैं टीएसी में हूं। किसी ने लॉकडाउन की अनुशंसा नहीं की।”

पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धरमैया और एचडी कुमारस्वामी तथा कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख डीके शिवकुमार समेत तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य 18 अप्रैल को सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लेंगे।

महामारी को काबू करने के लिए लोगों के समर्थन पर जोर देते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू पहले ही लागू कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “ लोगों को मास्क लगाकर, हाथों की स्वच्छता बनाए रखकर और सामाजिक दूरी का पालन करके सहयोग करना चाहिए। ”

येदियुरप्पा ने कहा, “ मैं हाथ जोड़कर लोगों से सहयोग की अपील करता हूं।”

उन्होंने उगादि के मौके पर सभी लोगों के लिए शांति और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने उगादि पर अपने संदेश में कहा, “कामना करता हूं कि सभी की जिंदगियों से मुश्किलें दूर हो जाएं और ये कोरोना वायरस महामारी भी खत्म हो जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल