लाइव न्यूज़ :

परंपरागत क्षेत्र को छोड़ किसी और निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव में उतरने का सवाल ही नहीं : चांडी

By भाषा | Updated: January 30, 2021 15:25 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 30 जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी ने शनिवार को उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा गया है कि वह केरल में आगामी विधानसभा चुनाव में अपने परंपरागत गढ़ पुथुप्पल्ली की जगह कहीं और से खड़े हो सकते हैं।

गौरतलब है कि चांडी बीते 51 वर्ष से राज्य विधानसभा में पुथुप्पल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुथुप्पल्ली से कहीं और जाने का सवाल ही नहीं है।’’

कोट्टायम स्थित इस क्षेत्र का 1970 से प्रतिनिधित्व करते आ रहे पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरा जीवन पुथुप्पल्ली से जुड़ चुका है। जब तक मैं जीवित हूं तब तक कोई परिवर्तन नहीं होगा।’’

हालांकि उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के बारे में फैसला कांग्रेस आलाकमान तथा प्रदेश कांग्रेस समिति का नेतृत्व करेगा।

मीडिया के एक वर्ग में आई खबरों में कहा गया था कि चांडी को नेमम सीट से चुनाव में उतारा जा सकता है। यह वही इकलौती सीट है जो 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या चांडी को पुथुप्पल्ली के अलावा किसी और सीट से चुनाव में उतारा जा सकता है, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मुलापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि चांडी ऐसे नेता हैं जो चाहे किसी भी क्षेत्र से चुनाव में उतरें, उनकी जीत पक्की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो