लाइव न्यूज़ :

द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' कहने पर अधीर रंजन चौधरी ने मानी गलती, लेकिन कहा- माफी नहीं मांगेंगे

By शिवेंद्र राय | Updated: July 28, 2022 11:34 IST

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया था। अब भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है और सोनिया गांधी से माफी की मांग कर रही है। संसद में भी इस बात को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कह दिया थाअधीर रंजन चौधरी ने मानी अपनी गलतीकहा- गलती से हुआ, माफी नहीं मांगेंगे

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी घिरते दिख रहे हैं। संसद में आज इस मामले पर भाजपा ने जमकर हंगामा किया। भाजपा नेता स्मृति इरानी ने कहा कि कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी महिला विरोधी हैं। ईरानी ने कहा कि सोनिया गांधी को इस मामले पर माफी मांगनी चाहिए। बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चैधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहा था। ईरानी ने कहा कि कांग्रेस ये बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि एक आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच गई है। ईरानी ने इस मामले को सेना से भी जोड़ा और कहा कि कांग्रेस ने तीनो सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर का भी अपमान किया है। भारी हंगामें के कारण संसद की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी।

अधीर रंजन ने क्या कहा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ये उनके मुंह से गलती से निकल गया। उनकी मंशा राष्ट्रपति का अपमान करना नहीं था। अधीर रंजन ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रही है। अधीर रंजन चौधरी ने ये भी कहा कि वह माफी नहीं मांगेंगे।अपनी सफाई में अधीर रंजन ने कहा, "माफी मांगने का कोई सवाल ही नहीं है। मैंने गलती से 'राष्ट्रपत्नी' कह दिया था, अब अगर आप मुझे इसके लिए फांसी देना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं । सत्ताधारी दल जानबूझकर साजिश में एक तिल से पहाड़ बनाने की कोशिश कर रहा है।" 

आगे अधीर रंजन ने कहा कि विजय चौक पर प्रदर्शन करने के दौरान वह राष्ट्रपति भवन जाने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान उनके गलती से उनके मुंह से ये शब्द निकल गया। अधीर रंजन ने कहा कि बाद में उन्हेंने स्पष्ट करने की कोशिश की लेकिन तब तक इसे मुद्दा बना दिया गया। इस मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि अधीर रंजन पहले ही माफी मांग चुके हैं।

टॅग्स :अधीर रंजन चौधरीद्रौपदी मुर्मूसोनिया गाँधीस्मृति ईरानीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण