लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दूसरी लहर की आशंका नहीं, लेकिन इससे निपटने को महाराष्ट्र तैयार : टोपे

By भाषा | Updated: November 2, 2020 23:40 IST

Open in App

जालना/मुंबई, दो नवंबर महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका नहीं है, लेकिन अगर ऐसी परिस्थिति उभरती है तो राज्य इससे निपटने को लेकर तैयार है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को यह बात कही।

उधर, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,009 नए मामले सामने आए।

टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 नमूनों के परीक्षण में वृद्धि की गई जबकि मुंबई में नागरिक निकाय 44 स्थानों पर निशुल्क परीक्षण की सुविधा उपलब्ध करा रहा था।

टोपे ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे उचित समय पर धार्मिक पूजा स्थलों को दोबारा खोले जाने संबंधी निर्णय लेंगे।

इस बीच, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,009 नए मामले सामने आने के साथ ही महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 16,87,784 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

वहीं, कोविड-19 के 104 मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या 44,128 हो गई। इस बीच, सोमवार को 10,225 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई। राज्य में अब तक 15,24,304 लोग ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में वर्तमान में 1,18,777 मरीज उपचाराधीन हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू