लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में गत तीन दिन में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: March 14, 2021 11:49 IST

Open in App

ईटानगर, 14 मार्च अरुणाचल प्रदेश में गत तीन दिन में कोविड-19 का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक कोविड-19 के कुल 16,840 मामले सामने आए हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जाम्पा ने बताया कि शनिवार को एक और मरीज कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुआ जिसे मिलाकर अबतक 16,781 मरीज इस महामारी को मात दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 99.64 प्रतिशत है।

डॉ.जाम्पा ने बताया कि इस समय अरुणाचल प्रदेश में तीन उपचाराधीन मरीज हैं जिनमें दो मरीज तिरप जिले में जबकि एक मरीज चांगलांग जिले का है।

राज्य में अबतक 56 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक 4,09,993 नमूनों की कोविड-19 जांच हुई है जिनमें से 204 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.डिमोंग पाडुंग ने बताया कि अबतक राज्य में 52,388 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिनमें से 1,313 लोगों को शनिवार को टीके की खुराक दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां