लाइव न्यूज़ :

देश में ‘भाजपा के झूठ’ की नहीं, त्वरित और संपूर्ण टीकाकरण की जरूरत: राहुल

By भाषा | Updated: June 16, 2021 11:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि इस वक्त देश में कोरोना रोधी टीकों की कमी पर पर्दा डालने के लिए ‘भाजपा के चिर परिचित झूठ और नारों’ की जरूरत नहीं है, बल्कि त्वरित और संपूर्ण रूप से टीकाकरण करना इस समय की आवश्यकता है।

कांग्रेस नेता ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ भारत को त्वरित और संपूर्ण टीकाकरण की आवश्यकता है, न कि कोरोना रोधी टीकों की कमी पर पर्दा डालने के लिए ‘भाजपा के चित परिचित झूठ और नारों’ की जरूरत है।’’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘ प्रधानमंत्री की फर्जी छवि बचाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयास से वायरस को मदद मिल रही है और लोगों के जीवन के लिए खतरा पैदा हो रहा है।’’

उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसमें कथित तौर पर कहा गया है कि कई वैज्ञानिकों ने टीकों की दोनों खुराक के बीच अंतराल बढ़ाने के कदम का समर्थन किए जाने से इंकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे