लाइव न्यूज़ :

उप्र में खुले स्थान पर समारोह में अब बंदिश नहीं, कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करनी होगी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 22:38 IST

Open in App

लखनऊ, 28 सितंबर उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण पर नियंत्रण के बाद प्रदेश सरकार ने चरणवार ढील देने की योजना के तहत अब खुले स्थानों में होने वाले वैवाहिक तथा अन्य मांगलिक कार्यक्रमों में अधिकतम संख्या की पाबंदी समाप्त कर दी है। लेकिन इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी द्वारा मंगलवार जारी बयान के मुताबिक, ‘‘खुले स्थानों पर क्षेत्रफल के अनुसार कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन व प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति होगी।''

उन्होंने बताया, ''बंद जगहों में एक समय में अधिकतम 100 व्यक्तियों को कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत एकत्र होने की अनुमति होगी। इसमें भी प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना करनी होगी।’’

इससे पहले 19 सितंबर को अवस्थी ने कहा था, “बंद या खुले स्थानों पर एक समय में अधिकतम 100 व्यक्तियों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन के साथ अनुमति होगी। प्रवेश द्वार पर कोविड हेल्‍प डेस्‍क की स्थापना करनी होगी।’’

इससे पहले 19 जून, 2021 के सरकारी आदेश के अनुसार अधिकतम 50 व्यक्तियों को खुले या बंद स्थानों पर एक साथ, एक समय में इकट्ठा होने की अनुमति थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो