लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनाव की घोषणा और मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद के बीच कोई संबंध नहीं है: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 21:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 नवम्बर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि ग्राम पंचायत चुनावों की घोषणा से उनके मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार या फेरबदल में देरी नहीं होगी।

दिसम्बर में मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल की संभावना के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब येदियुरप्पा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ दो दिन और इंतजार कीजिए।’’

जब उनसे पूछा गया कि राज्य में ग्राम पंचायत चुनावों की घोषणा होने से क्या मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद में विलंब होगा तो उन्होंने केवल इतना कहा कि इनके बीच कोई संबंध नहीं है।

कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग ने राज्य की 5,762 ग्राम पंचायतों के लिए दो चरणों 22 और 27 दिसम्बर को चुनाव कराने की घोषणा की है और आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

हालांकि जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली ने बेलगावी में पत्रकारों से बातचीत में संकेत दिये कि मंत्रिमंडल विस्तार/फेरबदल में विलंब हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं