लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में विद्यालयों को ऑफलाइन कक्षाएं चालू करने के बारे में कोई सूचना नही है

By भाषा | Updated: November 24, 2020 17:17 IST

Open in App

कोलकाता, 24 नवंबर पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा अभी तक यह तय नहीं कर पाने कि विद्यालय ऑफलाइन कक्षाएं कब शुरु कर सकते हैं, शहर के विद्यालयों को इस बात का बिल्कुल भान नहीं है कि क्या वे इस साल अपने प्रांगण में अध्यापन शुरू कर सकते है या फिर उन्हें महामारी की स्थिति बेहतर होने तक ऑनलाइन शिक्षण व्यवस्था जारी रखनी होगी।

बी डी मेमोरियल की प्राचार्य बिजया चौधरी ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से कहा कि एक बार राज्य के शिक्षा विभाग से जरूरी परामर्श मिल जाए तो स्कूल प्रशासन कोविड-19 प्रोटोकोल के साथ कक्षाएं शुरू करने की प्रक्रिया प्रारंभ करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल, हम सभी सेक्शनों में अध्ययन-अध्यापन का ऑनलाइन तरीका जारी रख रहे हैं।’’

जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके विद्यालय की विद्यार्थियों से कोविड -19 शुल्क लेने की योजना है तो उन्होंने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

लोयोला हाई स्कूल के प्राचार्य फादर रोडनी बोरनियो ने कहा, ‘‘ हमें नहीं पता कि कब विद्यालय विद्यार्थियों के लिए खुल सकते हैं। यह स्थिति नाजुक है। हम इस संबंध में सरकार की सिफारिशों पर पूरी तरह निर्भर रहेंगे।’’

ला मार्टिनियर स्कूल्स के सचिव सुप्रियो धार ने कहा, ‘‘ ऑफलाइन कक्षाओं की बहाली पर अबतक कोई सूचना नहीं है और विद्यालय सरकार द्वारा स्थिति के आकलन पर पूरी तरह निर्भर है। जब जैसी जरूरत होगी, तब हम वैसा करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 फीस लगाने की तत्काल कोई योजना नहीं है लेकिन जब विद्यालयों में कक्षाएं चालू होंगी तब स्कूल प्रशासन को निश्चित ही सुरक्षा कदमों को लागू करने के लिए बहुत खर्च करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘ वह एक बड़ा खर्चा होगा लेकिन हमें उसके वास्ते धन जुटाने के लिए तरीके ढूढने होंगे।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने विद्यालयों में कक्षाओं की बहाली के कार्यक्रमों की कोई घोषणा नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव