लाइव न्यूज़ :

अमेठी के सगरा आश्रम की सहायिका की हत्या के दूसरे दिन भी अंत्‍येष्टि नहीं, साधु संत अनशन पर बैठे

By भाषा | Updated: November 30, 2021 12:20 IST

Open in App

अमेठी (उप्र) 30 नवंबर अमेठी जिले के सगरा आश्रम बाबूगंज की सहायिका मीरा देवी के शव का मंगलवार को दूसरे दिन भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज के नेतृत्व में शव को आश्रम में रख साधु संत अनशन पर बैठे हुए हैं।

स्वामी मौनी महाराज ने कहा कि जब तक नामजद पांच आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक मंदिर के कपाट बंद रहेंगे, पूजा अर्चना भी नहीं होगी और शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जायेगा। उन्होंने दावा किया कि साधु संतों का अनशन जारी रहेगा और साधु संत अन्न जल भी ग्रहण नहीं करेंगे।

अंतिम संस्कार न किये जाने के संबंध में पूछे जाने पर अमेठी के पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने कहा कि विवेचना चल रही है पुलिस के विशेष ऑपरेशन ग्रुप सहित पुलिस की चार टीमें गिरफ्तारी के लिए लगायी गयी हैं और शीघ्र आरोपी पकड़ लिए जायेगे। उन्होंने कहा कि मौनी महराज से भी वार्ता की जा रही है और शीघ्र हल निकलने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के सगरा आश्रम (बाबूगंज) के पीठाधीश्वर स्वामी मौनी महाराज के फलाहार आदि की प्रतिदिन व्यवस्था करने वाली उनके बुआ की भतीजी मीरा द्विवेदी (45) की 29 नवंबर को सुबह आश्रम से कुछ ही दूरी पर घर जाते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी। मीरा गांव पूरे पंडित का पुरवा बाजगढ थाना गौरीगंज की रहने वाली थी।

घटना के बाद मीरा के पति भास्कर द्विवेदी ने हत्या का कारण जमीनी विवाद बताते हुए पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी। उधर तनाव को देखते हुए आश्रम के आस पास प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और भारी तादाद मे पुलिस ,पीएसी व खुफिया एजेंसियों के लोग तैनात किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल