लाइव न्यूज़ :

एवाई.4 की संक्रामक दर वायरस के डेल्टा प्रकार से अधिक होने का कोई साक्ष्य मौजूद नहीं: वैज्ञानिक

By भाषा | Updated: October 26, 2021 00:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) के पूर्व निदेशक राकेश मिश्रा ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के डेल्टा प्रकार के ‘सब-लिनियेज’ एवाई.4 की संक्रामक दर डेल्टा से अधिक होने का कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह उक्त वायरस का कोई नया प्रकार नहीं है। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में छह लोग एवाई.4 से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य के मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी. एस. सैत्य ने यह जानकारी दी थी। मिश्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है जिससे पता चलता हो कि एवाई.4 के कारण संक्रामकता ज्यादा हुई या लोग दोबारा संक्रमण का शिकार हुए या टीका लगवा चुके लोगों संक्रमित हुए।”

उन्होंने कहा, “यह कोई नया प्रकार नहीं है।” मिश्रा हैदराबाद स्थित सीसीएमबी के पूर्व निदेशक हैं जो कोरोना वायरस की जीनोम सिक्वेंसिंग करने वाला अग्रणी संस्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे