लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों शासन में नाम के सिवा कोई अंतर नहीं : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: February 7, 2021 01:00 IST

Open in App

कोलकाता, छह फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार और वाम मोर्चे के तीन दशक से अधिक लंबे शासन के बीच नाम के सिवा कोई ज्यादा अंतर नहीं है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि राज्य में सरकार का बदलना ‘अपरिहार्य’ है।

हर्षवर्धन ने कहा कि वाम मोर्चे के 34 साल के शासन की तुलना में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने अपनी सुविधा के अनुसार भ्रष्टाचार को बढ़ाया है।

केंद्रीय मंत्री ने राज्य की मौजूदा सरकार के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं की भी आलोचना करते हुए आंकड़ों का हवाला देते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में पश्चिम बंगाल के देश में पीछे रहने का उल्लेख किया।

वर्धन ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उस दावे को भी खारिज कर दिया कि कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने के लिए राज्य को केंद्र से मदद नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए राज्य सरकार को 275.99 करोड़ रुपये की राशि दी गई।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘राज्य में 34 साल तक एक व्यवस्था थी, फिर पिछले 10 साल से दूसरी आई, केवल नाम बदला। सभी तरह की जबरदस्ती एवं प्रणाली एक ही रही।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘संभवत: उन्होंने (ममता बनर्जी सरकार ने) कुछ चीजें (भ्रष्टाचार) अपनी सुविधा के अनुसार बढ़ाई।’’

किसी का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा कि राज्य के लोग “भाई-भतीजावाद”, बढ़ते भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से आजिज आ चुके हैं।

हर्षवर्धन ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुझे बीते एक साल से विभिन्न स्रोतों से जो जानकारी मिल रही है, उससे संकेत मिलता है कि पश्चिम बंगाल में बदलाव अपरिहार्य है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा दिन में शुरू रथ यात्रा से इस प्रक्रिया को मजबूती मिल सकती है। लोग राज्य में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण में बढ़ोतरी और भाई-भतीजावाद से आजिज आ चुके हैं।”

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिये अप्रैल-मई में चुनाव होने हैं।

कोलकाता में एक स्वास्थ्य सम्मेलन में शामिल होने के लिए एक दिवसीय दौरे पर आए हर्षवर्धन ने कहा,

हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ मा, माटी, मानुष का स्थान अब फिरौती एवं तुष्टिकरण ने ले लिया है। क्या कोई विश्वास कर सकता है कि यह वह भूमि है जो सभी को प्रेरणा देती है। क्या कोई भरोसा कर सकता है कि यह भूमि स्वामी विवेकानंद, राम कृष्ण, रवींद्रनाथ टैगोर और कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की है?’’

उन्होंने कहा, ‘‘लूट और हत्या हो रही है...हाल में अमित जी (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) ने करीब 300 मामलों की बात की थी।’’

ममता बनर्जी द्वारा कोविड-19 महमारी से लड़ने के लिए राज्य को केंद्र से मदद नहीं मिलने के आरोपों पर हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘ मैं आप सभी से जो कह रहा हूं, वह तथ्यों एवं आंकड़ों पर आधारित है और अगर आप इसमें एक गलती पाते हैं ,तो सजा भुगतने को तैयार हूं।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘ मैंने अपने पूरे राजनीतिक करियर में, जो 1993 में शुरू हुई, एक भी झूठ नहीं बोला। सभी बाते रिकॉर्ड पर हैं कि राज्य को कितना दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो