लाइव न्यूज़ :

महामारी के दौर में भी मप्र के 37 जिलों के सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीन नहीं

By भाषा | Updated: June 7, 2021 21:13 IST

Open in App

भोपाल, सात जून आपदा राहत कोष में केन्द्र से सर्वाधिक 3,700 करोड़ रुपये तथा इसका आधा हिस्सा कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए हासिल होने के बाद भी मध्य प्रदेश के कुल 51 जिलों में से 37 जिलों के सरकारी अस्पतालों में अब तक कोई सीटी स्कैन मशीन नहीं है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में अधिकतर लोगों के संक्रमण स्तर की जांच सीटी स्कैन से ही हो पा रही है।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा स्वत: संज्ञान लिए गए मामले में न्याय मित्र नियुक्त किए गए वरिष्ठ अधिवक्ता नमन नागरथ ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि पिछले सप्ताह उच्च न्यायालय को सौंपी गई अंतरिम कार्रवाई की सातवीं रिपोर्ट में राज्य सरकार ने कहा है कि वर्तमान में प्रदेश के कुल 51 जिलों में से 14 जिलों के ही सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीन है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने एक हलफनामे के साथ यह रिपोर्ट उच्च न्यायालय को सौंपी है। उच्च न्यायालय ने कोविड-19 महामारी के संकट से निपटने में राज्य सरकार की तैयारियों अथवा कमी पर स्वत: संज्ञान लिया है।

नागरथ ने कहा कि कोविड-19 के लगभग सभी रोग लक्षणों वाले मरीजों को सीटी स्कैन जांच करानी पड़ती है। कोरोना वायरस से फेफड़ों में संक्रमण किस स्तर तक है, इसके लिए सीटी स्कैन जांच अहम होती है, ताकि डॉक्टर इस जांच के आधार पर मरीज को जीवनरक्षक उपचार प्रदान कर सकें।

उन्होंने कहा कि यह बहुत निराशाजनक है कि कोविड-19 की महामारी के दौरान सीटी स्कैन मशीनों की अहमियत को जानने के बावजूद प्रदेश सरकार 37 जिलों के सरकारी अस्पतालों में इस महामारी के कहर को 15 माह झेलने के बाद एक भी मशीन लगाने में विफल रही है।

खबरों के अनुसार, केन्द्र ने आपदा राहत कोष से मार्च 2021 तक देश के 28 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को 30,400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी है। इसमें मध्य प्रदेश को सबसे अधिक 3,721 करोड़ रुपये मिले हैं। केन्द्र के निर्देशों के अनुसार राज्यों को इस राशि में से 50 प्रतिशत तक का उपयोग चिकित्सा उपकरणों की खरीद सहित कोविड-19 के निदान उपायों पर व्यय करने की अनुमति दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?