लाइव न्यूज़ :

बिहार CM नीतीश कुमार ने कहा-नरेंद्र मोदी के सामने नहीं है कोई चुनौती, 2019 में दोबारा बनेंगे प्रधानमंत्री

By एस पी सिन्हा | Updated: January 7, 2019 15:25 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि राम मंदिर के मामले में कोर्ट का जो फैसला होगा वही फैसला हमें भी स्वीकार रहेगा। उन्होंने कहा कि हम पहले से कहते आ रहें है कि इस मामले का निबटारा आपसी सहमति या फिर कोर्ट के फैसले से होगा।

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर साफ-साफ कहा है कि 2019 के चुनाव में लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत होने जा रही है और नरेन्द्र मोदी देश के दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है और साफ-साफ नजर आ रहा है कि नरेन्द्र मोदी ही इस देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे।

लोक संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि राम मंदिर के मामले में कोर्ट का जो फैसला होगा वही फैसला हमें भी स्वीकार रहेगा। उन्होंने कहा कि हम पहले से कहते आ रहें है कि इस मामले का निबटारा आपसी सहमति या फिर कोर्ट के फैसले से होगा। अगर आपसी सहमति से बात नहीं बनी तो जो कोर्ट का फैसला आयेगा वो सर्वमान्य होगा। जब समता पार्टी और भाजपा का गठबंधन हुआ था, तब से हमारा स्टैंड साफ है कि राम मंदिर का निर्माण या तो कोर्ट के फैसले के आधार पर होगा या फिर आपसी सहमति से होना चाहिए। कोई तीसरा रास्ता नहीं हो सकता है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ट्रिपल तलाक और एनआरसी पर भी अपना मत रखा।

मुख्यमंत्री ने क्राइम करप्शन से समझौता नहीं करने की बात कही। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि करप्शन के मामले को दूसरे एंगल से देखने की जरूरत नहीं। करप्शन पर किसी का नहीं करते बचाव। एजेंसी किसी को फंसायेगी तो कोर्ट में मामला जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मुद्दों पर भाजपा से हमारी अलग राय है जो हमने पहले ही बता दिया है और यह भाजपा भी जानती है। उन्होंने कहा कि हम बिहार के विकास के लिए साथ आए हैं और एक साथ मिलकर अच्छी सरकार चला रहे हैं, जनता की सेवा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपसी विवाद के मामले को हमने संभाला है। 13 साल में नवादा में सिर्फ एक बार कर्फ्यू लगा, 13 साल में कहीं भी कोई दंगे की वारदात नहीं हुई। नीतीश कुमार ने कहा कि मेरा कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं है। मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं नहीं होती।

हमने क्राइम करप्शन से कभी समझौता नहीं किया है इसलिए जनता का भरोसा हम पर है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा की हार जरूर हुई है, लेकिन वोट प्रतिशत में मध्य प्रदेश में भाजपा आगे है और राजस्थान में महज 0.4 प्रतिशत से कांग्रेस से पीछे रह गई है। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर हो रहा है कि आने वाले समय में जब लोकसभा के चुनाव होंगे तो नीतजे एनडीए के पक्ष में आएंगे।

नीतीश कुमार ने बिहार में महागठबंधन की जीत की संभावनाओं को खारिज करते हुए कहा कि जनता मालिक है और वह सब जानती है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने बिहार का पिछला अनुभव देखा है वे उन्हें दोबारा नहीं चुनेंगे, ऐसा उन्हें विश्वास है। उन्होंने कहा कि इसका कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने महागठबंधन पर कहा कि महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं है।

राजद चुनाव से पहले ही आत्मविश्वास खो रही है। इस दौरान महागठबंधन में शामिल पार्टियों पर भी तीखा तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सडक पर से लोगों को खींचकर महागठबंधन में शामिल कराया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के भविष्य के सवाल को टाल दिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया