लाइव न्यूज़ :

बी.1.617 स्वरूप के लिए 'भारतीय स्वरूप' शब्द का उपयोग करने का कोई आधार नहीं है, डब्ल्यूएचओ ने ऐसा नहीं किया है: स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 12, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई कोरोना वायरस के बी.1.617 स्वरूप को ‘‘भारतीय स्वरूप’’ कहे जाने को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपने दस्तावेज में इस स्वरूप के लिए "भारतीय" शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है।

मंत्रालय ने "निराधार और बेबुनियाद" मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया जिसमें बी.1.617 स्वरूप के लिए "भारतीय स्वरूप" का उपयोग किया है, जिसे डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में "वैश्विक चिंता वाला स्वरूप" कहा था।

डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा कि वह वायरस या स्वरूप की पहचान उन देशों के नामों के साथ नहीं करता है, जहां यह सबसे पहले पाया गया है।

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया ने एक ट्वीट में कहा, "हम उनके वैज्ञानिक नामों से उनका उल्लेख करते हैं और सभी से अनुरूपता के लिए ऐसा करने का अनुरोध करते हैं।"

मंत्रालय ने कहा, "कई मीडिया रिपोर्टों में बी.1.617 को वर्गीकृत करने की विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की खबरों को वैश्विक चिंता के रूप में उल्लेख किया गया है। इनमें से कुछ रिपोर्टों में कोरोना वायरस के बी.1.617 स्वरूप को 'भारतीय स्वरूप' कहा गया है।"

मंत्रालय ने कहा, "ये मीडिया रिपोर्ट् बिना किसी आधार के और बेबुनियाद हैं।"

उसने कहा कि यह स्पष्ट है कि डब्ल्यूएचओ ने अपने 32 पृष्ठ के दस्तावेज में कोरोना वायरस के बी.1.617 स्वरूप के लिए "भारतीय स्वरूप" शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है।

मंत्रालय ने कहा कि वास्तव में, इस मामले पर उसकी रिपोर्ट में "भारतीय" शब्द का उपयोग नहीं किया गया है।

डब्ल्यूएचओ में कोविड-19 तकनीकी प्रमुख डॉ. मारिया वान केरखोव ने सोमवार को कहा था कि भारत में पहली बार पहचाने गए वायरस के बी.1.617 स्वरूप को "वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट" के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि भारत में पिछले साल पहली बार सामने आया कोरोना वायरस का बी.1.617 स्वरूप 44 देशों में पाया गया है और यह ‘स्वरूप चिंताजनक’ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर