लाइव न्यूज़ :

विश्व में दो जगहों, उत्तर कोरिया और बंगाल में है जंगलराज : भाजपा

By भाषा | Updated: November 22, 2021 18:46 IST

Open in App

कोलकाता, 22 नवंबर भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख सुकांत मजूमदार ने सोमवार को दावा किया कि विश्व में दो जगहों-उत्तर कोरिया और बंगाल-में जंगलराज है।

उनका यह बयान, भाजपा शासित त्रिपुरा के बारे में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी के इसी तरह के एक कथन के बाद आया है।

मजूमदार ने त्रिपुरा में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित हिंसा के विरोध में कोलकता स्थित प्रदेश भाजपा मुख्यालय के बाहर धरना देने को लेकर भी सत्तारूढ़ दल की आलोचना की।

उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने धरना के दौरान भाजपा के पोस्टर फाड़ दिये। भाजपा नेता ने दावा किया, ‘‘पश्चिम बंगाल में जंगल राज है। विश्व में ऐसे दो जगह हैं, उत्तर कोरिया और पश्चिम बंगाल, जहां यह मौजूद है।’’ उन्होंने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना की।

सोमवार सुबह अगरतला पहुंचने के बाद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि बिप्लब कुमार देब के शासन में त्रिपुरा में जंगलराज है।

बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा के 50 कार्यकर्ताओं के मारे जाने का दावा करते हुए मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी को त्रिपुरा से पहले अपने खुद के राज्य में देखना चाहिए।

कानून- व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी पुलिस की होने का जिक्र करते हुए भाजपा के लोकसभा सदस्य ने कहा, ‘‘हम इस पुलिस मंत्री और पुलिस बल से इस तरह की कुछ उम्मीद नहीं करते हैं। ’’ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास गृह (पुलिस) विभाग का प्रभार है।

मजूमदार ने यह भी कहा कि तृणमूल कांग्रेस सांसदों ने त्रिपुरा में हुई घटनाओं पर तत्काल बैठक करने की मांग करते हुए नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यालय के बाहर धरना देकर एक गलत प्रवृत्ति स्थापित की है।

भाजपा नेता ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (त्रिपुरा में) अपना शक्ति प्रदर्शन करने के लिए बंगाल से समर्थकों को ले जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नयी दिल्ली में अपनी बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा बल के अधिकार क्षेत्र में विस्तार का मुद्दा उठाने के मुख्यमंत्री के बयान पर मजूमदार ने कहा कि बीएसएफ के बारे में तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा शर्मनाक है।

मजूमदार ने आरोप लगाया कि बंगाल के सीमावर्ती जिलों में चुपके से जनसांख्यिकीय घुसपैठ हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल