लाइव न्यूज़ :

शराब में सबसे ज्यादा ईमानदारी है : मध्य प्रदेश के आबकारी अधिकारी ने कहा

By भाषा | Updated: November 19, 2021 19:21 IST

Open in App

खंडवा (मध्य प्रदेश), 19 नवंबर मध्य प्रदेश के एक आबकारी अधिकारी का कहना है कि ‘शराब में सबसे ज्यादा ईमानदारी है।’

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के आबकारी अधिकारी रामप्रकाश किरार का यह बयान किसी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया है।

किरार बृहस्पतिवार को खंडवा जिले के जिलाधिकारी के आदेश के बारे में यहां मीडिया को बता रहे थे कि कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक लगाये बगैर खंडवा जिले में किसी भी दुकान में किसी भी व्यक्ति को शराब की बिक्री नहीं की जाएगी।

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या शराब खरीदने से पहले व्यक्ति को कोविड टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना होगा, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, नहीं। केवल मौखिक है। शराब की दुकान पर सेल्समैन शराब खरीदने वाले व्यक्ति से पूछेगा कि क्या उसे दोनों खुराक लग गये हैं? यदि वह हां कहेगा तो उसे शराब बिक्री की जा रही है। जिसे दोनों खुराक लगे हों, उसी को दारू (शराब) दिया जाएगा।’’

उनसे जब सवाल किया गया कि वे झूठ बोलकर भी शराब खरीद सकते हैं, तो इस पर किरार ने कहा, ‘‘नहीं नहीं, शराब में सबसे ज्यादा ईमानदारी है।’’

यह पूछने पर कि कैसे साबित करोगे कि शराब खरीदने वाले को दोनों टीके लगे हुए हैं, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘यह तो आदमी की स्वयं की ईमानदारी पर है।’’

सवाल करने पर कि कोई झूठ बोलकर शराब ले सकता है, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘वह झूठ तो बोल सकता है, परंतु हमको यह उम्मीद है कि (दारू पीने वाले) आदमी सच बोलता है।’’

उन्होंने कहा कि यह आदेश 31 दिसंबर तक जारी रहेगा, जब तक कि प्रदेश की पूरी पात्र जनता को कोरोना वायरस रोधी टीके की दूसरी खुराक न लग जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह