लाइव न्यूज़ :

संसदीय लोकतंत्र में बड़ी ताकत है: जोशी

By भाषा | Updated: September 15, 2021 23:37 IST

Open in App

जयपुर, 15 सितंबर राजस्‍थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने बुधवार को कहा कि संसदीय लोकतंत्र में बड़ी ताकत होती है और इसके माध्यम से समस्याओं का निराकरण आसानी से कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सदन ऐसा मंच है, जहां सत्‍ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपनी भूमिका का प्रभावशाली ढंग से निर्वहन कर सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष जोशी ने बुधवार को राजस्‍थान विधानसभा से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 81वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेते हुए ''प्रभावी और सार्थक लोकतंत्र को बढ़ावा देने में विधायिका की भूमिका'' विषय पर संबोधित किया।

इस सम्‍मेलन का आयोजन लोकसभा द्वारा किया गया। जोशी ने कहा कि सदन में सत्ता पक्ष व विपक्ष को अपनी भूमिका का प्रभावशाली तरीके से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधिगण से क्षेत्र के मतदाताओं को अपेक्षा होती है कि उनके प्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं को सदन में प्रभावशाली तरीके से रखें ताकि समस्याओं का निराकरण हो सके।

डॉ. जोशी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में समस्याओं को अलग-अलग तरीके से उठाया जा सकता है। जनप्रतिनिधि की यह जिम्मेदारी होती है कि वे क्षेत्र की समस्याओं की तरफ सरकार का ध्‍यान आकर्षित करें और समस्याओं का निदान भी कराने का प्रयास करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब