लाइव न्यूज़ :

भिवंडी-निजामपुर नगर में दल-बदल सावधान हो जाने वाली स्थिति है: कांग्रेस नेता

By भाषा | Updated: December 25, 2020 20:21 IST

Open in App

मुम्बई, 25 दिसंबर कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश नेतृत्व को भिवंडी-निजामपुर नगर निगम में पार्टी के 18 पार्षदों के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को गंभीरता से लेना चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनायकराव देशमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे खुले पत्र में कहा कि यह सावधान हो जाने वाली बात है।

भिवंडी-निजामपुर नगर निगम में पार्टी के उपमहापौर समेत 18 पार्षद बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजीत पवार और जयंत पाटिल की उपस्थिति में राकांपा में शामिल हो गये।

देशमुख ने कहा, ‘‘ यह सावधान हो जाने वाली बात है अन्यथा स्थिति हाथ से निकल जाएगी। पार्टी को केवल महाराष्ट्र विकास अघाड़ी में घटक होकर और मंत्री पद पाकर संतुष्ट नहीं हो चाहिए।’’

देशमुख ने कहा कि शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद पाया है लेकिन राकांपा भी आक्रामक है।

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य में कांग्रेस कार्यकर्ता बेचैन हैं। राकांपा नेताओं ने (हाल ही में) अपने कार्यकर्ताओं से शिवसेना के साथ तालमेल बिठाने कहा हे और फिर कांग्रेस के पार्षदों को पार्टी में शामिल कर लिया। यह महज संयोग नहीं है।’’

देशमुख ने कहा कि पहले पारनेरिन अहमदनगर जिले में शिवसेना के पार्षद शरद पवार की अगुवाई वाली पार्टी में शामिल हुए थे लेकिन बाद में वे अपनी मूल पार्टी में लौट आये थे।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘जब यह तय हो गया था कि सहयोगी दलों के बीच दल-बदल को हतोत्साहित किया जाएगा तब फिर कांग्रेस के पार्षद क्यों राकांपा में शामिल किये गये?’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को समन्वय समिति में सहयोगी दलों से जवाब मांगना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस सत्तारूढ़ गठबंधन में सबसे अधिक नुकसान में रहेगी।

इस बीच एक वरिष्ठ शिवसेना नेता ने कहा कि कांग्रेस पार्षद स्थानीय इकाई में गुटबाजी के चलते पार्टी से चले गये। उन्होंने दावा किया ,‘‘वे हमारे पास आये थे लेकिन हमने उन्हें जवाब नहीं दिया। यदि राकांपा उन्हें अपने में शामिल नहीं करती तो वे भाजपा में चले जाते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां