लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल-ओडिशा में 26 मई को चक्रवात आने की आशंका

By भाषा | Updated: May 23, 2021 19:01 IST

Open in App

कोलकाता/भुवनेश्वर, 23 मई बंगाल की खाड़ी के पूर्व में बना दबाव बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इस वजह से 155-165 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और इस चक्रवाती तूफान के 26 मई को ओडिशा के पारादीप और पश्चिम बंगाल में सागर द्वीप पर पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने रविवार को इस बारे में बताया।

कोलकाता में क्षेत्रीय मौसम केंद्र के उप निदेशक संजीव बंदोपाध्याय ने बताया कि पश्चिम बंगाल में दीघा से 670 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और पारादीप से 590 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में बने इस दबाव के आगे बढ़ने से दोनों राज्यों के तटवर्ती और भीतरी क्षेत्रों में भारी बारिश होगी।

दबाव का यह क्षेत्र 24 मई की सुबह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा।

बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘इससे अगले 24 घंटे में यह बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा और 26 मई की सुबह पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में पहुंचेगा।’’

पश्चिम बंगाल में पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, दक्षिण और उत्तरी 24 परगना के साथ हावड़ा और हुगली में 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘नदिया, पूर्वी और पश्चिमी वर्द्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया और बीरभूम में भारी बारिश होगी।’’

बंदोपाध्याय ने कहा कि राज्य के उप हिमालयी और पश्चिमी जिलों में 27 मई को भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 25 मई से ओडिशा में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। वहीं राज्य के उत्तरी तटवर्ती जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 24 मई को अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी । कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन