लाइव न्यूज़ :

राजग व एलडीएफ के बीच गठजोड़ लगता है: कांग्रेस

By भाषा | Updated: March 29, 2021 23:27 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 29 मार्च केरल में सत्तारूढ़ वाम सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा की अगुवाई वाले राजग और राज्य में सत्तारूढ़ एलडीएफ सरकार के बीच कुछ गठजोड़ लगता है जिसके कारण मुख्यमंत्री, उनके तीन कैबिनेट सहयोगियों और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सोने की तस्करी के मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि तस्करी मामले की जांच मुख्यमंत्री पी विजयन के दरवाज़े तक पहुंच गई थी।

उन्होंने दावा किया कि न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि कैबिनेट के उनके तीन सहयोगियों और विधानसभा अध्यक्ष का नाम मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने लिया है।

सुरजेवाला ने रेखांकित किया कि जांच एजेंसियों ने विजयन के पूर्व प्रधान सचिव को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने सोना तस्करी मामले में न तो मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और न ही उनके खिलाफ कार्रवाई की।’’

कांग्रेस नेता ने जानना चाहा कि विजयन के मोदी के साथ किस तरह के विशेष रिश्ते हैं जो प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों को मुख्यमंत्री, तीन मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने से रोक रहे हैं।

सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि माकपा और भाजपा के बीच गठजोड़ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे