लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल राहत कोष के बारे में जानकारी का अधिकाधिक प्रसार करने की जरूरत : मिश्र

By भाषा | Updated: October 9, 2021 16:46 IST

Open in App

जयपुर, नौ अक्टूबर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने आमजन से राज्यपाल राहत कोष के बारे में जानकारी का अधिकाधिक प्रसार करने का आह्वान किया है ताकि ऐसे जरूरतमंद लोग भी इस कोष से सहायता प्राप्त कर लाभान्वित हो सकें जिनको किसी अन्य प्रकार की सहायता उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

मिश्र शनिवार को राज्यपाल राहत कोष में धन संग्रहण एवं सलाह हेतु गठित समिति की बैठक में ऑनलाइन सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस कोष का उद्देश्य केवल धन संग्रहण नहीं है अपितु सभी की सहभागिता प्राप्त कर राज्य में जरूरतमंद आमजन से जुड़कर उनकी तकलीफ एवं परेशानी दूर करना है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्यपाल राहत कोष में प्राप्त राशि का उपयोग पूर्ण पारदर्शिता के साथ पात्र जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जाता है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 में राज्यपाल राहत कोष से मुख्यमंत्री राहत कोष को कोरोना पीड़ितों की सहायतार्थ राषि दो करोड़ रूपये का सहयोग दिया गया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष और अन्य स्तरों पर भी निरंतर कोष का समुचित सदुपयोग जरूरतमंदों की सहायतार्थ किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल राहत कोष से मदद का दायरा बढाकर इसके उद्देश्यों को और व्यापक किया है। उन्होंने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से राज्यपाल राहत कोष को जीवंत करने के प्रयास सफल हुए हैं।

ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री बी.डी. कल्ला ने राज्यपाल राहत कोष को पुनः जीवन्त करने के लिए मिश्र की सराहना की।

उन्होंने कहा कि दानदाताओं को 50 प्रतिशत की बजाय 100 प्रतिशत कर छूट वालों की श्रेणी में लाए जाने हेतु राज्यपाल द्वारा केन्द्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखा जाना स्वागतयोग्य कदम है, जिससे दानदाताओं को प्रेरणा मिलेगी।

बैठक में उपस्थित राज्यपाल राहत कोष सलाहकार समिति के सदस्य मोफतराज मुणोत ने 11 लाख रुपए, प्रदीप राठौड़ ने 21 लाख रुपए की राशि कोष में प्रदान करने की घोषणा की। विधायक सतीश पूनिया, वासुदेव देवनानी, संजय शर्मा, किरण माहेश्वरी ने भी एक माह का वेतन राज्यपाल राहत कोष में देने की घोषणा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह