लाइव न्यूज़ :

संसद, विधानसभाओं में अनुशासन व गरिमापूर्ण माहौल बनाए रखने की जरूरत:ओम बिरला

By भाषा | Updated: September 24, 2021 18:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, 24 सितंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसदीय कार्यवाही में रुकावट और हंगामे की निंदा करते हुए शुक्रवार को सांसदों और विधायिका के सदस्यों के व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में लोगों का सम्मान पाने के लिए अनुशासित और गरिमापूर्ण व्यवहार पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संसद और देशभर की विधानसभाओं में अनुशासन, सम्मान और गरिमा बनाए रखने की जरूरत है।

कर्नाटक विधानमंडल द्वारा आयोजित विषय ''लोकतंत्र: संसदीय मूल्यों की सुरक्षा'' पर अपने संबोधन में बिरला ने कहा, ''इस संबंध में वर्ष 1992, 1997 और 2001 में कई बैठकें हुई थीं, जहां वक्ताओं, प्रधानमंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, संसदीय मामलों के मंत्री और विपक्षी नेताओं ने प्रस्ताव पारित किए थे और अब उन्हें लागू करने का समय आ गया है।''

बिरला ने विधानसभा और परिषद की संयुक्त बैठक में कहा, '' विधायिकाओं और संसद के सदस्यों से अपने सार्वजनिक और निजी जीवन में गरिमापूर्ण तरीके से व्यवहार करने की अपेक्षा की जाती है ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सकें।''

लोकसभा अध्यक्ष ने संसद, विधानसभाओं और परिषदों में हंगामे वाले दृश्यों को लोकतांत्रिक परंपरा के खिलाफ करार दिया और कहा कि इस तरह का व्यवहार लोगों के लिए गलत मिसाल है।

संसद का हालिया सत्र हंगामे की भेंट चढ़ गया था, जिसमें पेगासस और अन्य मुद्दों पर रोजाना शोर-शराबे का माहौल बना रहा और सत्र के दौरान बहुत कम समय कार्यवाही जारी रह सकी।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ''लोकतंत्र को मजबूत करना और संसदीय परंपराओं को स्थापित करना समय की मांग है क्योंकि लोग चाहते हैं कि उनकी शिकायतों पर चर्चा हो। हमें चर्चा करनी होगी कि हम लोकतंत्र को मजबूत करने में विधायिका की अधिक भागीदारी के लिए कैसे एक कार्ययोजना तैयार कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे