लाइव न्यूज़ :

केरल में संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने एवं कोविड जांच में हो रही है गिरावट: केंद्रीय दल

By भाषा | Updated: August 5, 2021 01:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार अगस्त केरल गए एक केंद्रीय दल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि राज्य में कोविड-19 मरीजों के संपर्क में आने वालों का पता लगाने की प्रक्रिया धीमी हो हो गयी है, घरों में पृथक-वास संबंधी दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा है और संक्रमण का पता लगाने वाली जांच में भी कमी देखने को मिली है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट में बताया गया है कि लोग कोविड उपयुक्त आचरण को लेकर अधिक बेपरवाह होते जा रहे हैं और दल ने टीकाकरण बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया है।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डा. सुजीत सिंह, पूर्व डीडीजी पी रवींद्रन, केंद्र के सलाहकार (पीएच) डॉँ एस के जैन , एनसीडीसी की कोझिकोड शाखा के अतिरिक्त निदेशक डॉ. के रेगु, एनसीडीसी के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रणय वर्मा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्रीय कार्यालय की जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ.रुचि जैन, इस दल का हिस्सा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां