लाइव न्यूज़ :

राकांपा और उसके नेताओं को बदनाम करने की साजिश चल रही है, पार्टी का दावा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 16:56 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के घटक दलों में से एक राकांपा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि उसकी पार्टी और उसके नेताओं की छवि खराब करने की साजिश चल रही है।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने यह बयान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राज्य के उपमुख्यमंत्री और राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार से कथित रूप से संबंधित एक चीनी मिल को सील करने के एक दिन बाद दिया। मलिक ने कहा, "अजीत पवार और उनके परिवार के खिलाफ जिस तरह से खबरें गढ़ी जा रही हैं वह गलत है।" उन्होंने दावा किया, "ईडी ने चीनी मिल को सील कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अजीत पवार और उनके परिवार के सदस्य किसी भी अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं हैं।"

गौरतलब है कि ईडी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) के कथित घोटाले के संबंध में धन शोधन रोधी कानून के तहत सतारा जिले के चिमनगांव-कोरेगांव स्थित 65 करोड़ रुपये से अधिक की चीनी मिल-जंरडेश्वर सहकारी साखर कारखाना को कुर्क किया गया है।

ईडी ने यह भी कहा था कि अजीत पवार और उनकी पत्नी से जुड़ी कंपनी इस मामले में शामिल है।

इससे पहले, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने अजीत पवार और राज्य के एक अन्य मंत्री के खिलाफ मुंबई के बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे द्वारा लगाए गए आरोपों की सीबीआई जांच की मांग की थी। ईडी ने पिछले हफ्ते महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राकांपा नेता अनिल देशमुख के खिलाफ धन शोधन मामले में उनके परिसरों पर छापेमारी की थी। एजेंसी ने इस सिलसिले में देशमुख के दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया था। आरोपों के बाद अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा देने वाले देशमुख ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां