लाइव न्यूज़ :

आज से रेलवे आरक्षण नियमों में हो रहा है बड़ा बदलाव, अब यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

By अनुराग आनंद | Updated: October 10, 2020 07:37 IST

कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दूसरी आरक्षण तालिका बनाने का समय ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले से बढ़ाकर दो घंटा पहले कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआधे घंटे पहले तक खाली सीटों पर टिकट बुकिंग की मिलेगी सुविधा, आज (10 अक्टूबर) से बदला हुआ नियम होगा लागू।रेलवे में टिकट आरक्षण के नियमों को लेकर बड़ा बदलाव, ट्रेनों में रिजर्वेशन का दूसरा चार्ट आधे घंटे पहले जारी होगा।भारतीय रेलवे जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच डबल डेकर रेलगाड़ी को 10 अक्टूबर से फिर से चलाएगा।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के बीच भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने टिकट आरक्षण के नियमों को लेकर बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब ट्रेनों में रिजर्वेशन का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से खुलने से आधे घंटे (30 मिनट) पहले जारी किया जाएगा। ये सुविधा आज यानी (10 अक्टूबर) से शुरू हो जाएगी। ये सिस्टम पहले भी लागू था लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के बाद इसे पिछले कुछ महीनों से रोक दिया गया था।

कोविड से पहले की व्यवस्था के मुताबिक पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान के समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार किया जाता था। ऐसा इसलिए ताकि बाद में उपलब्ध बर्थ द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर पीआरएस काउंटरों और इंटरनेट के माध्यम से बुक किये जा सकें।

कोरोना वायरस के कारण बदली थी व्यवस्था

पहले की व्यवस्था के अनुसार दूसरा रिजर्वेशन चार्ट ट्रेनों के निर्धारित या परिवर्तित प्रस्थान समय से 30 मिनट से लेकर पांच मिनट पहले तक तैयार किया जाता था। पहले से बुक टिकट भी रिफंड के प्रावधानों के अनुसार इस दौरान रद्द किये जा सकते थे। 

हालांकि, कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दूसरी आरक्षण तालिका बनाने का समय ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले से बढ़ाकर दो घंटा पहले कर दिया गया था।

रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए जोनल रेलवे द्वारा किये गये अनुरोध के बाद इस मामले पर विचार किया गया। ये फैसला हुआ कि दूसरी चार्ट ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से कम से कम आधा घंटा पहले तैयार कर ली जाए। 

आधे घंटे पहले तक टिकट बुकिंग की सुविधा

साथ ही ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर टिकट बुकिंग की सुविधा भी दूसरी चार्ट के तैयार होने से पहले तक मौजूद होगी। यात्री रेल टिकट आईआरसीटीसी वेबसाइट और एप के जरिए भी बुक कर सकेंगे। आरक्षण के नए सिस्टम के लिए सीआरआईएस सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव होगा ताकि दस अक्टूबर से इस व्यवस्था को बहाल किया जा सके।

बता दें कि लॉकडाउन के बाद से रेलवे ने 25 मार्च से ही सभी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर रखा है। हालांकि, चरणबद्ध तरीके से इनकी शुरुआत अब हो रही है लेकिन ये स्पेशल ट्रेन के तौर पर चलाए जा रहे हैं। रेलवे ने सबसे पहले 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुरू की थी। बाद में कई और ट्रेनों को शुरू किया गया। हाल में रेलवे ने 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनों की भी शुरुआत की है।

जयपुर- दिल्ली के बीच डबल डेकर रेल 10 अक्टूबर से फिर से चलेगी-

भारतीय रेलवे जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच डबल डेकर रेलगाड़ी को 10 अक्टूबर से फिर से चलाएगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुनील बेनीवाल ने एक बयान में बताया कि गाडी संख्या 02985, जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट डबल डेकर स्पेशल रेलसेवा 10 अक्टूबर से प्रतिदिन जयपुर से सुबह 06.00 बजे रवाना होकर पूर्वाह्न 10.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार गाडी संख्या 02986, दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर सुपरफास्ट डबल डेकर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10.10.20 से प्रतिदिन दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम पांच बजकर 35 मिनट पर रवाना होकर रात 10 बजकर पांच मिनट पर जयपुर पहुंचेगी।

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरसजयपुरदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल