लाइव न्यूज़ :

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले दो दिनों में गोलीबारी की तीन घटनाएं हुईं: पुलिस

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मार्च उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले दो दिनों में गोलीबारी की तीन घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को हुई पहली घटना में, सुहैल और गाजी नाम के व्यक्तियों ने जाफराबाद इलाके में एक बाइक मैकेनिक पर चार गोलियां चलाईं। मरम्मत कार्य को लेकर उनके बीच कुछ विवाद हो गया था।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि सुहैल को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि गाजी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

शनिवार को दूसरी घटना हुई, जिसके तहत रुपये के लेन-देन को लेकर जाफराबाद में मनोज नाम के एक व्यक्ति पर गोली चलाई गई, जो उसके गाल में लगी।

उन्होंने बताया कि तीसरी घटना शनिवार को खजूरी खास में हुई। पारिवारिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) संजय कुमार सेन ने कहा, "पुलिस की कई टीमें मामलों की जांच कर रही है। जाफराबाद और खजूरी खास की घटनाओं में आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर