लाइव न्यूज़ :

कोविड टीकाकरण में 21 जून से उल्लेखनीय तेजी आयी, आठ दिनों में 4.61 करोड़ खुराकें दी गयीं

By भाषा | Updated: June 29, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून कोविड-19 टीकाकरण अभियान में 21 जून से उल्लेखनीय तेजी आयी है और आठ दिनों में करीब 4.61 करोड़ खुराकें दी गयी हैं जो इराक (4.02 करोड़), कनाडा (3.77 करोड़), सऊदी अरब (3.48 करोड़) और मलेशिया (3.23 करोड़) की आबादी से भी अधिक है। सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि औसतन प्रतिदिन 57.68 लाख खुराकें दी गयीं जो फिनलैंड (55.41 लाख), नॉर्वे (54.21 लाख) और न्यूजीलैंड (48.22 लाख) की आबादी से अधिक है। देश में 21 जून से प्रभावी कोविड-19 टीकाकरण के नए संशोधित दिशानिर्देश के मुताबिक केंद्र देश में निर्मित 75 प्रतिशत टीका खरीदेगा।

नए दिशानिर्देश के अनुसार, टीका निर्माताओं द्वारा उत्पादन को प्रोत्साहित करने और नए टीकों को प्रोत्साहित करने के लिए घरेलू टीका निर्माताओं को भी निजी अस्पतालों को सीधे टीके उपलब्ध कराने का विकल्प दिया गया है। यह उनके मासिक उत्पादन का 25 प्रतिशत होगा। अग्रवाल ने बताया कि 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र की करीब 49 फीसदी आबादी को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लग चुकी है।

अग्रवाल ने बताया कि 18 से 44 वर्ष उम्र वर्ग के करीब 59.7 करोड़ लोगों में से 15 फीसदी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। सरकार ने कहा कि देश में अभी तक कुल 33.1 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

अग्रवाल ने बताया कि 21 से 28 जून के बीच रोजाना औसत 57.68 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ। एक मई से 24 जून के बीच 56 फीसदी खुराक ग्रामीण इलाकों में दी गई, जबकि 44 फीसदी खुराक शहरी क्षेत्रों में लगाई गई।

सरकार ने बताया कि 45 वर्ष से 59 वर्ष के बीच के लोगों की आबादी करीब 20.9 करोड़ है जिनमें से 42 फीसदी लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। दस मई को कोविड-19 के सर्वाधिक मामले दर्ज किए जाने के बाद कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 85 फीसदी की कमी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस