लाइव न्यूज़ :

सीमित आपूर्ति के चलते केरल में कोविड-19 रोधी टीकाकरण की गति में भारी गिरावट आयी है: विजयन

By भाषा | Updated: May 28, 2021 20:30 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 28 मई केरल ने शुक्रवार को कहा कि सीमित आपूर्ति के कारण राज्य में कोविड​​​​-19 टीकाकरण की गति में भारी गिरावट आयी है। केरल ने साथ ही केंद्र से टीके की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपाय करने का आग्रह किया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा कि राज्य प्रतिदिन 2.5 लाख टीकाकरण कर रहा था जब टीके की आपूर्ति नियमित थी।

उन्होंने कहा, ‘‘अब सीमित आपूर्ति के कारण, हम अपनी व्यवस्था की क्षमता का पूरी तरह से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। कवरेज की गति में भारी गिरावट आयी है। लोग टीकाकरण अभियान की धीमी गति से आशंकित हैं।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री से टीकों की निरंतर आपूर्ति के लिए उपाय करने का आग्रह किया, ताकि शेष टीकों की आपूर्ति की जा सके, जो केरल की टीकाकरण क्षमता की गति से मेल खाती हो।

उन्होंने कहा कि केरल 45 साल से ऊपर की अपनी 1.3 करोड़ आबादी में से केवल 49 प्रतिशत को ही टीके की कम से कम एक खुराक देने में सक्षम हुआ है।

विजयन ने कहा, ‘‘45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की आधी आबादी को अभी भी कम से कम एक खुराक दिया जाना है। पहली खुराक पाने वालों में से केवल 22 प्रतिशत को ही अब तक दूसरी खुराक मिली है।’’

उन्होंने कहा कि राज्य को अब तक कोविड टीके की केवल 85,47,930 खुराक मिली है और मंत्रालय द्वारा साझा किए गए पखवाड़े के कार्यक्रम के अनुसार और 5.28 लाख प्राप्त होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18-44 वर्ष के समूह के मामले में राज्य में कुल 1.5 करोड़ लाभार्थी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस लक्ष्य और हमारी कार्य योजना के आधार पर, हमने मई 2021 के महीने के लिए कोविड टीके की एक करोड़ खुराक के लिए खरीद आर्डर दिया था, लेकिन हमें केवल 8.84 लाख ही मिला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो