लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में संक्रमण के मामलों में आई कमी लेकिन अब भी पिछले साल के चरम के बराबर : ठाकरे

By भाषा | Updated: May 31, 2021 00:01 IST

Open in App

मुंबई, 30 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के रोजाना मामलों में कमी आई तो है लेकिन यह अब भी यह पिछले साल सामने आए सबसे अधिक मामलों के करीब है।

सोशल मीडिया के जरिए लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में मध्य अप्रैल से लागू लॉकडाउन जैसी मौजूदा पाबंदियों को 15 जून तक के लिए बढ़ाए जाने की घोषणा की।

हालांकि, इसके साथ ही ठाकरे ने कहा कि वह जिलावर कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा रहे हैं और जिन जिलों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, वहां पाबंदियां सख्त की जाएंगी जबकि जहां मामले घट रहे हैं, वहां छूट दी जाएंगी।

ठाकरे ने कहा,‘‘मरीजों की संख्या में कमी के बावजूद हम पिछले साल के चरम के करीब हैं। ’’

महाराष्ट्र में पिछले साल 17 सितंबर को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 24,896 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि इस साल 26 मई को यह संख्या 24,752 रही।

राज्य के ग्रामीण इलाकों में संक्रमण के मामलों में वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने ''मेरा गांव-कोरोना मुक्त'' पहल की भी घोषणा की और लोगों से बचाव संबंधी नियमों में जरा भी लापरवाही नहीं बरतने की अपील की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ‘ माई डॉक्टर’ पहल फैमिली डॉक्टरों तक पहुंचने में मदद करेगी ताकि बिना लक्षण वाले मरीजों में अधिक दवा सेवन की प्रवृत्ति और अस्पताल में भर्ती होने की स्थिति उत्पन्न होने से बचा जा सके।

ठाकरे ने कहा, ‘‘पिछले साल के मुकाबले इस साल कोविड-19 वायरस के प्रकार में अंतर है। यह अब अधिक संक्रामक है,तेजी से फैल रहा है और मरीजों के ठीक होने में लंबा समय लग रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सामने एक और राक्षस फंगस है जिसका मुकाबला करना है। राज्य में म्यूकोरमाइकोसिस के 3000 मामले हैं। कोरोना वायरस कार्य बल इस पर नजर रख रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू