लाइव न्यूज़ :

जुलाई में अब तक 26 प्रतिशत कम बारिश हुई है: मौसम विभाग

By भाषा | Updated: July 18, 2021 20:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने रविवार को पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह को बताया कि देश भर में जुलाई में बारिश 26 प्रतिशत कम रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के दौरे के दौरान सिंह को अधिकारियों ने यह भी बताया कि देशभर में आईएमडी के 27 रडार हैं और आने वाले वर्षों में यह संख्या 50 तक पहुंच जाएगी।

मंत्री ने अधिकारियों के साथ एक घंटे तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के रुझानों का अध्ययन किया। उन्होंने विशेष उपग्रह और रडार अनुभागों का भी दौरा किया, और वास्तविक समय के आधार पर आंकड़े हासिल करने की प्रक्रिया पर चर्चा की।

सिंह को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बदलाव के बारे में भी जानकारी दी गई।

एक बयान में कहा गया है, ''आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने मंत्री को सूचित किया कि इस साल जून के महीने में मानसून की बारिश सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक थी, लेकिन जुलाई में अब तक 26 प्रतिशत कम बारिश हुई है।''

वर्षा ऋतु के चार महीनों में शुमार जुलाई और अगस्त में देश में अधिकतम बारिश होती है।

आईएमडी ने जुलाई के अपने पूर्वानुमान में सामान्य बारिश की भविष्यवाणी की थी। मॉनसून में विराम के बाद, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 8 जुलाई से फिर से आगे बढ़ना शुरू किया। तब से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह