लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय सुरक्षा के विषयों पर राजनीतिक दलों में कोई मतभेद नहीं हो सकता: शरद पवार

By भाषा | Updated: October 13, 2021 20:18 IST

Open in App

मुंबई, 13 अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने चीन और भारत की सेनाओं के बीच गतिरोध को समाप्त करने में वार्ता के विफल रहने और जम्मू कश्मीर में हाल में घटी हिंसा की घटनाओं पर बुधवार को चिंता जताई, लेकिन कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर राजनीतिक दलों के बीच कोई मतभेद नहीं हो सकता।

पवार ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षा मंत्रालय ने उन्हें और कांग्रेस नेता ए के एंटनी को लद्दाख के हालात के बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ चीन के साथ हमारी वार्ता सफल नहीं रही, वहीं दूसरी तरफ, चीन के साथ बातचीत के एक दिन बाद पुंछ में सेना के पांच कर्मी शहीद हो गये। ऐसा बार-बार हो रहा है, इसलिए चिंता का कारण है।’’

दोनों पूर्व रक्षा मंत्रियों पवार और एंटनी को रक्षा मंत्रालय ने जुलाई में लद्दाख के हालात के बारे में अवगत कराया था। पवार ने बताया कि इस बैठक में सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे भी मौजूद थे।

पवार ने कहा, ‘‘जानकारी मिलने के बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे कि राजनीतिक भेद हो सकते हैं लेकिन इस (राष्ट्रीय सुरक्षा) पर मतभेद नहीं हो सकते। रक्षा मंत्री जो भी रुख अपनाएंगे, हमारा भी वही रुख रहेगा। यह हमारी प्रतिबद्धता है।’’

पूर्वी लद्दाख में टकराव के बाकी बिंदुओं पर 17 महीने से जारी गतिरोध के समाधान के लिए भारत और चीन सेनाओं की हालिया वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला। भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि सैन्य वार्ता के ताजा दौर में उसने सकारात्मक सुझाव दिये थे लेकिन चीनी पक्ष न तो इन पर सहमत दिखा और ना ही बीजिंग ने आगे का रास्ता दिखाने वाला कोई प्रस्ताव रखा।

जम्मू कश्मीर के अनेक जिलों में सोमवार को मुठभेड़ की तीन घटनाओं में एक जूनियर कमीशन्ड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच सैनिक शहीद हो गये और दो आतंकवादी मारे गये।

पवार ने कहा, ‘‘हम दिल्ली जाकर बातचीत करेंगे और देखेंगे कि क्या सामूहिक रुख अपनाया जा सकता है और लोगों को इस बारे में अवगत कराया जा सकता है। हालांकि इसका यह मतलब नहीं है कि चिंता की कोई बात है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल