लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में भी शराबबंदी हो सकती है, बशर्ते बिहार का रिपोर्ट कार्ड पाॅजिटिव हो?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 8, 2019 19:38 IST

गुजरात की तरह शराबबंदी बिहार में भी है और इसीलिए वहां की प्रायोगिक व्यवस्थाएं और परिणाम जानने के लिए एक टीम, जिसका गठन सीएम ने किया है

Open in App
ठळक मुद्देजिन राज्यों में शराबबंदी है, वहां भी सरकार को तो प्रत्यक्ष नुकसान हो रहा हैपर्यटन जैसे उद्योगों पर क्या प्रभाव रहा और खासतौर पर जनजीवन में कितना बदलाव आया.  

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत व्यक्तिगत तौर पर गांधीवादी विचारों के कारण शराबबंदी के समर्थक हैं, लेकिन इसके फायदे-नुकसान जाने बगैर वे इस दिशा में जल्दीबाजी में कदम नहीं बढ़ाएंगे.कुछ समय पहले एक समारोह में उनका कहना था कि इसे एक बार प्रतिबंधित कर दिया गया था, परंतु यह प्रयास विफल रहा और प्रतिबंध हटा दिया गया.

यही नहीं, गुजरात में शराब पर प्रतिबंध के मुद्दे पर तो उन्होंने प्रायोगिक प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कहा था कि शराबबंदी के बावजूद वहां सबसे ज्यादा खपत हो रही है, इसलिए प्रभावी प्रायोगिक प्रतिबंध के बगैर शराबबंदी का कोई मतलब नहीं है.बहरहाल, गुजरात की तरह शराबबंदी बिहार में भी है और इसीलिए वहां की प्रायोगिक व्यवस्थाएं और परिणाम जानने के लिए एक टीम, जिसका गठन सीएम ने किया है, इसी माह बिहार जाएगी.

यह टीम बिहार में शराबबंदी के असर को जानने के साथ-साथ लागू करने के तौर-तरीके और फायदे-नुकसान की जानकारी भी लेगी, कि इससे अपराधों पर क्या असर पड़ा, सरकारी आय कितनी प्रभावित हुई, यह कमी कैसे पूरी की जा सकती है, पर्यटन जैसे उद्योगों पर क्या प्रभाव रहा और खासतौर पर जनजीवन में कितना बदलाव आया.  

आंकड़ों पर भरोसा करें तो दस प्रतिशत से ज्यादा लोग शराब नियमितरूप से पीते हैं, जबकि करीब बीस प्रतिशत मौतें शराब पीकर गाड़ी चलाने से होती हैं, लेकिन सरकार के पास यह आय का अच्छा आधार है, लिहाजा बिहार, गुजरात, नागालैंड, लक्षद्वीप जैसे कुछ ही प्रदेशों में शराबबंदी है.

जिन राज्यों में शराबबंदी है, वहां भी सरकार को तो प्रत्यक्ष नुकसान हो रहा है, किन्तु परोक्षरूप से शराब की तस्करी से जुड़ा कारोबार लगातार बढ़ता रहा है. 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया