लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में अब भी ऐसे नेता हैं जो सही इस्तेमाल किए जाने पर नतीजे दे सकते हैं: मिलिंद देवरा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 16:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने के बाद बुधवार को कहा कि कांग्रेस को अपनी पुरानी स्थिति पाने के लिए प्रयास करना चाहिए और पार्टी के भीतर अब भी ऐसे नेता हैं जिन्हें सशक्त बनाने और सही ढंग से इस्तेमाल किए जाने पर उम्मीद के मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरा मानना है कि कांग्रेस एक पार्टी के तौर पर यह कर सकती है और करना ही चाहिए कि वह एक विशाल पार्टी वाली अपनी पुरानी स्थिति फिर से हासिल करे। हमारे पास अब भी ऐसे नेता हैं जिन्हें अगर सशक्त किया जाए और बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो वे नतीजे दे सकते हैं।’’

देवरा ने कहा, ‘‘मैं सिर्फ यह कहता हूं कि काश, मेरे कई मित्रों, सम्मानित साथियों और मूल्यवान सहयोगियों ने हमारा साथ नहीं छोड़ा होता।’’

गौरतलब है कि जितिन प्रसाद ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए इसे एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा सांसद अनिल बलूनी की मौजूदगी में प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे