लाइव न्यूज़ :

किसान संसद में भाग लेने वाले 14 विपक्षी दल नहीं केवल 14 आदमी हैं: मूलचंद शर्मा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:19 IST

Open in App

सोनीपत (हरियाणा), नौ अगस्त हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद्र शर्मा ने सोमवार को कहा कि कहा कि दिल्ली में किसान संसद में भाग लेने वाले 14 विपक्षी दल नहीं केवल 14 आदमी हैं।

यहां विधायक निर्मल चौधरी से मुलाकात करने के बाद परिवहन मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि दिल्ली में किसान संसद में भाग लेने वाले 14 विपक्षी दल नहीं केवल 14 आदमी हैं तथा असली किसान अपने खेत में काम कर रहे हैं।

हरियाणा पुलिस भर्ती मामले में कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर शर्मा ने कहा ,‘‘ यह कांग्रेस की पृष्ठभूमि रही है। कांग्रेस के समय में तो पेपर लीक नहीं, बल्कि पूरा का पूरा प्रश्न पत्र ही परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच जाता था। भाजपा के समय अब पेपर लीक होते ही परीक्षा रद्द कर दी जाती है। ऐसा करने से सरकार को बहुत नुकसान होता है, लेकिन सरकार की मंशा यही है कि होनहार एवं योग्य युवाओं का ही चयन हो। कांग्रेस ने कभी ऐसा फैसला नहीं लिया, जिससे भर्तियों में योग्य युवाओं का चयन नहीं हो पाता था। ’’

भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर शर्मा ने कहा,‘‘ यह शहीदों का सम्मान है। हमारे सैनिक सीमा पर रक्षा करते हुए अपने प्राण तक न्यौछावर कर देते हैं जिस वजह से हम आराम की नींद सोते हैं। ऐसे महान शहीदों की याद में ही यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह