लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं हैं, पार्टी एक है: आनंद शर्मा

By भाषा | Updated: March 10, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने ‘ग्रुप 23’ से जुड़े विवाद और पार्टी में गुटबाजी के आरोपों की पृष्ठभूमि में बुधवार को कहा कि कांग्रेस में कोई अलग अलग गुट नहीं हैं तथा पूरी पार्टी सोनिया गांधी की अध्यक्षता में एकजुट है।

शर्मा की इस टिप्पणी का इस संदर्भ में खासा महत्व है कि वह उस ‘ग्रुप 23’ में शामिल हैं जिसने कांग्रेस में व्यापक संगठनात्मक बदलाव और सक्रिय अध्यक्ष की मांग को लेकर पिछले साल सोनिया गांधी को पत्र लिखा था।

उन्होंने पार्टी में गुटबाजी से संबंधित पी सी चाको के आरोपों से जुड़े सवाल पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐतिहासिक रूप से कांग्रेस में आंतरिक चर्चा की परंपरा पुरानी है...यह परंपरा आज भी जारी है। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। कांग्रेस एक है और इसकी अध्यक्ष सोनिया गांधी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल एक ही लक्ष्य है कि आगामी चुनावों में भाजपा और दूसरे विरोधियों को हराया जाए। ऐसी कोई धारणा नहीं बननी चाहिए कि कांग्रेस एकजुट होकर इन चुनावों को नहीं लड़ेगी।’’

शर्मा के इस बयान से कुछ दिनों पहले ‘ग्रुप 23’ में शामिल एक और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी कहा था कि वह और उनके साथी आगामी चुनावों में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे तथा कांग्रेस को जीत दिलाना उनकी शीर्ष प्राथमिकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग