लाइव न्यूज़ :

जेएनयू में कंप्यूटर संचालक के नाम हैं नौ गिनीज रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: June 20, 2021 15:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून जवाहलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कंप्यूटर संचालक विनोद कुमार चौधरी का काम आंकड़ों को दर्ज करने का है और वह इसके लिए की-बोर्ड पर काम करते रहते हैं और लेकिन स्पीड (गति) के प्रति उनकी दीवानगी कुछ ऐसी है कि उन्होंने टाइपिंग में भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।

उनके नाम नौ गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं।

चौधरी (41) विश्वविद्यालय के पर्यावरण विज्ञान स्कूल (एसईएस) में कंप्यूटर संचालक हैं और उन्होंने ताज़ा रिकॉर्ड पिछले साल कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान बनाया है।

चौधरी के नाम 2014 में नाक से सबसे ज्यादा तेज़ गति से टाइपिंग करने का रिकॉर्ड है। इसके अलावा आंखें बंद कर तेज गति से टाइप करने और मुँह में लकड़ी रख कर टाइप करने के मामले में सबसे तेज़ का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम हैं। वह अपने घर पर गरीब और दिव्यांग बच्चों के लिए एक कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं और वहां की दीवारों पर उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड की तस्वीरें चस्पा हैं।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘मुझे हमेशा ही गति में दिलचस्पी रही है। बचपन में मुझे खेल से बहुत लगाव था लेकिन बड़े होने पर स्वास्थ्य कारणों से मैं उसे लेकर आगे नहीं बढ़ पाया। इसके बाद कंप्यूटर पर गति को लेकर मुझे ऐसी दीवानगी हो गई। मैंने पहला रिकॉर्ड 2014 में बनाया, जब मैंने अपनी नाक से 44.30 सेकेंड में 103 अक्षर टाइप किए। इस तरह की टाइपिंग में यह सबसे कम समय था।’’

उन्होंने कहा कि उनका आखिरी रिकॉर्ड एक मिनट में हाथ से सबसे ज्यादा बार टेनिस बॉल छूने का है। उन्होंने कहा कि वह एक मिनट में 205 बार ऐसा कर सकते हैं। जब उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए यह प्रस्ताव रखा तो उनके पास 180 बार ऐसा करने का लक्ष्य रखा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों