लाइव न्यूज़ :

Petrol Price Today: ईंधन पर फिर महंगाई की मार, मुंबई समेत कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार

By भाषा | Updated: June 14, 2021 16:09 IST

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 96.41 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 87.28 रुपये प्रति लीटर पर है। मूल्य वर्धित कर (वैट) और ढुलाई भाड़े की वजह से विभिन्न राज्यों में ईंधन के दाम भिन्न-भिन्न होते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस समय मुंबई में पेट्रोल 102.58 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 94.70 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।शनिवार को श्रीगंगानगर में डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया।

मुंबई के बाद हैदराबाद दूसरा महानगर हो गया है, जहां पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गए हैं। वाहन ईंधन की कीमतों में सोमवार को फिर बढ़ोतरी हुई। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 29 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 30 पैसे प्रति लीटर और बढ़ाए गए हैं। पिछले छह सप्ताह में वाहन ईंधन कीमतों में यह 24वीं बढ़ोतरी है। इससे देश में पेट्रोल और डीजल के दाम ऐतिहासिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं।

इसी वजह से अब सात राज्यों और संघ शासित प्रदेशों....राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और लद्दाख में पेट्रोल का खुदरा दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। तेलंगाना के कई राज्यों में पेट्रोल इसी महीने पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर को छू गया था। राज्य की राजधानी हैदराबाद में पेट्रोल सोमवार को 100 रुपये के आंकड़े को पार कर गया।

हैदराबाद में अब पेट्रोल 100.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.14 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद दूसरा महानगर है जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकला है। मुंबई में 29 मई को पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार हुआ था।राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का पहला जिला था जहां पेट्रोल सबसे पहले 100 रुपये प्रति लीटर के पार हुआ था। फरवरी के मध्य में वहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया था। 

शनिवार को श्रीगंगानगर में डीजल भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया। अब शहर में पेट्रोल 107.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.37 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहां प्रीमियम पेट्रोल 110.81 रुपये प्रति लीटर और इसी ग्रेड का डीजल 104.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर सबसे अधिक वैट लगाया जाता है। उसके बाद मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का नंबर आता है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?