लाइव न्यूज़ :

फिर आतंकी के घर पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, कहा-उनके परिवार के साथ हिंसा असहनीय

By भाषा | Updated: January 3, 2019 20:33 IST

महबूबा ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस तथा सुरक्षाबलों को निर्देश दिए थे कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आतंकवादियों के परिवारों को प्रताड़ित ना किया जाए।

Open in App

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कहा कि राज्यपाल सत्य पाल मलिक को सुरक्षाबलों को जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आतंकवादियों के परिवारों को प्रताड़ित ना करने के निर्देश जारी करने चाहिए।महबूबा ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मृतक आतंकवादी के परिवार से मुलाकात करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘हमारी पुलिस अनुशासित बल है। राज्यपाल को स्पष्ट निर्देश जारी करने चाहिए कि आतंकवादियों के परिवारों को प्रताड़ित ना किया जाए।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आतंकवादियों और आम जनता के परिवार शामिल नहीं होने चाहिए। आतंकवादियों के परिवारों को प्रताड़ित नहीं करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि पुलिस ऐसा नहीं करना चाहती लेकिन निर्देश कहीं ओर से आ रहे हैं कि आतंकवादियों के परिवारों को प्रताड़ित किया जा रहा है। आतंकवादियों के भाइयों, बहनों या माता-पिता को प्रताड़ित नहीं करना चाहिए।’’ महबूबा ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस तथा सुरक्षाबलों को निर्देश दिए थे कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में आतंकवादियों के परिवारों को प्रताड़ित ना किया जाए। 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां