लाइव न्यूज़ :

मेदिनीनगर में तीन दिनों के भीतर मंदिर से दोबारा मुकुट की चोरी

By भाषा | Updated: December 11, 2021 16:05 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 11 दिसंबर मेदिनीनगर में शुक्रवार रात ‘ललित श्रीराम मंदिर’ में भगवान के मुकुट और चढ़ावे की राशि से भरा संदूक चोरी हो गया। शहर में तीन दिनों के भीतर मंदिर से चोरी की यह दूसरी घटना है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कुमार विजय शंकर ने बताया कि चोरी की सूचना पाकर सहायक अवर पुलिस निरीक्षक रामजीत सिंह ने रात्रि में ही मंदिर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।

इससे पूर्व बुधवार की रात भी शहर के वेणी मंदिर के हनुमान जी की चांदी से बनी दोनों आंखों को चोरों ने चुरा लिया था।

सूत्रों के अनुसार चोरी हुआ मुकुट चांदी का था और वह भगवान श्रीराम के सिर पर पहनाया जाता था।

एएसपी ने बताया कि मंदिरों में दो दिनों के भीतर सुनियोजित तरीके से चोरी हुई है जिसमें चोरों के संगठित गिरोह का हाथ है, जो चोरी करने से पहले मंदिर की बाहरी और भीतरी संरचना से रूबरू होते हैं।

उन्होंने बताया कि इन दोनों घटनाओं की जांच तथा चोरों को पकड़ने के लिए शहर थानेदार अरुण कुमार महथा को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस अब तक बुधवार की चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है