लाइव न्यूज़ :

नोएडा में तीन दुकानों में चोरी, व्यापारियों में रोष

By भाषा | Updated: July 23, 2021 15:11 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 23 जुलाई नोएडा सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला बाजार में तीन दुकानों का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने दुकानों में रखा कीमती सामान, नकदी आदि चोरी कर ली। घटना से व्यापारियों में भारी रोष है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में स्थित राजेंद्र गोयल की हार्डवेयर की दुकान, उनके पड़ोस में रहने वाले विवेक गुप्ता की गद्दे की दुकान, तथा एक अन्य हार्डवेयर की दुकान का बीती रात चोरों ने ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है, और इस मामले में पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।

चोरी की इन घटनाओं से व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापारियों का कहना है कि अगर पुलिस ने जल्द चोरों को गिरफ्तार नहीं किया तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां