लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में स्वर्णकार की दुकान में चोरी, दुकान के बाहर अहाते में सो रहे वृद्ध की हत्या

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:55 IST

Open in App

फिरोजाबाद(उप्र), नौ जून जिले के थाना नगला खंगार के क्षेत्र विकास बाजार स्थित एक स्वर्णकार की दुकान में चोरों ने चोरी की और लौटते समय अहाते में सो रहे एक वृद्ध की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश नारायण ने बुधवार को बताया कि जनपद के थाना नगला खंगार के क्षेत्र विकास बाजार में नरेंद्र सिंह तोमर की जेवरात की दुकान है, उसमें मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दीवार तोड़कर अंदर घुसने के बाद चोरी की। उन्होंने बताया कि जब चोर चोरी करके लौट रहे थे तो उनकी नजर अहाते में सो रहे 65 वर्षीय रहमान खां के ऊपर पड़ी जो जाग रहा था।

उन्होंने बताया कि चोरों ने उसकी धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी और फरार हो गए। उन्हारेंने बताया कि बुधवार सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। स्वर्णकार की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो